Categories: हिमाचल

महिला पुलिसकर्मी को मिल रही धमकियां!, बात करने से किया इनकार

<p>राहुल गांधी के हिमाचल दौरे के दौरान कांग्रेस विधायक की दबंगई का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एफआईआर दर्ज होती ही विधायक आशा कुमारी का असली चेहरा सामने आने लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक,&nbsp; एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही महिला पुलिसकर्मी लाजवंती को धमकियां मिलना शुरू हो गई हैं।</p>

<p>यही नहीं, उच्च अधिकारी भी महिला पुलिसकर्मी पर दबाव बना रहे हैं, जिसके चलते महिला पुलिसकर्मी बात करने से इनकार कर रही हैं। लिहाजा इस बात की पुष्टि तो नहीं हुई, लेकिन समाचार फर्स्ट ने महिला पुलिसकर्मी से दो बार बात करने की कोशिश की, लेकिन महिला पुलिसकर्मी लाजवंती ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। जब उनसे पूछा गया कि विधायक द्वारा आप पर जो आरोप लगाए गये हैं वे सही हैं, तो उन्होंने मासूमियत से कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहूंगी।</p>

<p>गौरतलब है कि महिला पुलिसकर्मी लाजवंती रोहड़ू की रहने वाली हैं और वे ढली थाने में तैनात हैं। पुलिस में ड्यूटी के अलावा वे बॉक्सिंग भी करती है। उन्होंने सदर थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है और जल्द ही आगामी कार्रवाई शुरू होगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

4 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

5 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

5 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

5 hours ago