<p>हिमाचल की बेटी मोनिका 26 जनवरी की परेड में हिस्सा लेंगी। मोनिका ऊना जिले के सोहारी गांव से संबंध रखती हैं। राजकीय महाविद्यालय ऊना की एनसीसी कैडेट मोनिका ठाकुर मौजूदा समय में वह महाविद्यालय ऊना में बीएससी द्वितीय की छात्रा हैं।</p>
<p>कॉलेज प्राचार्य त्रिलोक चंद ने कहा कि मोनिका बहुत मेहनती छात्रा हैं। वह गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर काफी उत्साहित हैं। मोनिका ने यह मुकाम अपने परिश्रम से हासिल किया है। छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र वाहिनी ऊना से 10 कैडेट का चयन गणतंत्र दिवस की परेड के लिए किया गया था। इनमें केवल मोनिका ठाकुर ही दिल्ली गणतंत्र दिवस की परेड के लिए जगह बना पाई हैं। छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र वाहिनी कमानाधिकरी ने मोनिका को बधाई दी।</p>
<p>उन्होंने कहा कि अन्य एनसीसी कैडेट को मोनिका से प्रेरणा लेनी चाहिए। राजकीय महाविद्यालय ऊना और छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र वाहिनी के समस्त स्टाफ ने मोनिका को बधाई दी है।</p>
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…