हिमाचल

छठे वेतन आयोग ने बढ़ाई हिमाचल सरकार की मुश्किलें, लेना ना पड़ जाए कर्ज

छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना सरकार के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। पहले से ही कर्ज में डूबी प्रदेश सरकार को अब छठे वेतन आयोग के एरियरों के भुगतान के लिए और कर्ज लेना पड़ सकता है। हाल में ही ऐलान किये गए वेतन आयोग के एरियर के भुगतान के लिए सरकार को 12 से 13 हजार करोड़ की जरूरत है

अफसरों का मानना है कि एरियर को देने के लिए पांच किश्तें भी बनाई जाएं तो भी इसे देना आसान नहीं होगा। इसके भुगतान के लिए सरकार के पास कर्ज लेने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। प्रदेश सरकार एक जनवरी 2016 से नए वेतन आयोग के अंतर्गत वेतनमान देना का ऐलान कर चुकी है। इसे अगले साल जनवरी 2022 से देना शुरू किया जाएगा।

अब 18 दिसंबर को होने जा रही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में नए वेतन आयोग की सिफारिशों का एजेंडा तय किया जाएगा। इसके बाद नए वेतनमान और इसके एरियर की स्थिति साफ कर दी जाएगी। अभी तक सरकार ने यह साफ नहीं किया है कि कर्मचारियों और पेंशनरों को 2016 से लेकर अब तक का एरियर कब और किस तरह से दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि सरकार तमाम विषयों पर चर्चा कर रही है। अब ये मुद्दा 18 दिसंबर को शिमला में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रणा के लिए जा रही है

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago