सिरमौर में मृत पाए गए चमगादड़ों की मृत्यु निपाह वायरस से नहीं हुई है। शनिवार को विभाग के पास एक रिपोर्ट पहुंची है, जिसमें ये साफ हो गया है कि इन चमगादड़ों की मौत में निपाह वायरस को कोई लेना-देना नहीं। स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने कहा कि चमगादड़ों के मृत मिलने पर नमून पुणे राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट आज मिलीहै।

साथ ही मुख्य सचिव ने लोगों को निपाह वायरस से न घबराने की सलाह दी और कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थान इससे निपटने के लिए तैयार हैं। देश के किसी भी राज्य में निपाह वायरल फैलने की कोई भी सूचना नहीं मिली है। निपाह वायरस वाले चमगादड़ की प्रजाति फ्रूट बैट में आती है, जो अधिकांश तटीय इलाकों में पाइ जाती है। इन प्रजाति की चमगादड़ों के हिमाचल में मिलने की संभावना बहुत कम है, जिसके चलते किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

(विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें…)

ग़ौरतलब है कि सिरमौर के एक स्कूल में चमगादड़ों का झुंड मृत मिला था, जिसके बाद निपाह वायरल की ख़बरे सामने आ रही थी। इस पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने जांच के आदेश के बाद नमूने पुणे भेजे गए थे, जिनमें साफ हो गया है कि किसी नमूने में कोई निपाह वायरस नहीं है।

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…