Categories: हिमाचल

जल्द तैयार होगा नैनादेवी-आनंदपुर साहिब रोप-वे, जयराम कैबिनेट में मिली मंजूरी

<p>हिमाचल सरकार और पंजाब सरकार के बीच तय हुई नैनादेवी-आनंदपुर साहिब रोपवे परियोजना का काम अब जल्द शुरू होगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल और पंजाब के बीच समझौता ज्ञापन को बहाल करने पर सहमति बनी है। इसपर बकायदा गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में मंजूरी प्रदान की गई है।</p>

<p>इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजना हिमाचल प्रदेश और पंजाब दोनों राज्यों में पर्यटन को बढ़ावा देने में न केवल मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि श्रद्धालुओं को भी इन धार्मिक स्थलों का दौरा करने में सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त यह दोनों राज्यों के बीच प्रेम और भाईचारे के बंधन को मजबूत करने का एक प्रतीक भी होगा।</p>

<p>जय राम ठाकुर ने कहा कि इसी माह के दौरान समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर करने के प्रयास किए जाएंगे, जिसे परियोजना की गति में तेजी आएगी। इस परियोजना के पूरा होने पर न केवल लोगों का समय बचेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोज़गार और स्वरोज़गार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। परियोजना पर लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत आएगी और यह रोपवे 3.5 किलोमीटर का होगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

2 hours ago

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

2 hours ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

3 hours ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

3 hours ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

3 hours ago