हिमाचल

मंडी: CM हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, अवैध निर्माण की दीवार तोड़ी

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत पहुंचते ही मंडी शहर के सुहड़ा मुहल्ला में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई हुई। सरकारी भूमि पर बनाई जा रही अवैध दीवार को तोड़ दिया गया। दरअसल, यहां अंबेदकर पार्क के पास बने शौचालय के पास कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा था। अवैध निर्माण के चलते शौचालय तक को कवर कर दिया गया था और उसपर भी एक दीवार लगा दी गई थी।

उसी वार्ड के ही दीपक कुमार उर्फ दीपू हिमाचली ने नगर निगम मंडी को 14 मार्च को नगर निगम को इसकी लिखित शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद दीपक ने डीसी मंडी के फेसबुक पेज पर मैसेज करके शिकायत की। वहां से दीपक की सारी जानकारी लेकर सीएम सेवा संकल्प पर यह शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत दर्ज होने के बाद जैसे ही नगर निगम पर ऊपर से कार्रवाई का दबाव पड़ा तो नगर निगम मंडी के कर्मचारियों ने मौके पर आकर अवैध दीवार को तोड़ने के साथ ही निर्माण कार्य भी रूकवा दिया है।

वार्ड पार्षद नेहा कुमारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने उपमहापौर विरेंद्र भट्ट के साथ मौके का दौरा किया था और आज दीवार को तुड़वा दिया गया है। इस संदर्भ में सीएम सेवा सकंल्प के माध्यम से भी शिकायत प्राप्त हुई थी।

Manish Koul

Recent Posts

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

2 mins ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

34 mins ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

6 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

7 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

7 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

7 hours ago