हिमाचल

कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग ने बनाई रणनीति, मांगों को लेकर सरकार को घेरेगा

चुनावी वर्ष में कांग्रेस पार्टी ने संगठन को चुस्त दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्प संख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव ने प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग की शिमला में एक बैठक की। बैठक में ओबीसी वर्ग के लोगों को जागरूक कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ़ अपने अधिकारों को लेकर लड़ने की रणनीति तैयार की।

कांग्रेस पार्टी अल्प संख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के अधिकारों को खत्म करने के आरोप लगाए और कहा कि केंद्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण के लिए क्रीमी लेयर की सीमा को 8 लाख से घटाकर 6 लाख कर दिया है। साथ ही इसमें कृषि आय और सैलरी को भी जोड़ दिया जो कि सरासर गलत है। सरकार तुरंत इसकी सीमा बढ़ाए और कृषि आय और सैलरी को भी इससे बाहर करे।

इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में ओबीसी का बैकलॉग शून्य हो गया है जिसे सरकार भरने के कोई कदम नहीं उठा रही है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में पंचायती राज में ओबीसी का आरक्षण खत्म कर दिया है जो ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय है। कांग्रेस ओबीसी विभाग इसको लेकर सरकार खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहा है।

Manish Koul

Recent Posts

शिमला में जनवादी महिला समिति का धरना प्रदर्शन

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार व…

1 hour ago

हिमाचल लोकसभा कैंडिडेट में सबसे अमीर प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल में लोकसभा के सभी उम्मीदवारों के नामांकन होने के बाद एफिडेविट में सभी प्रत्याशियों…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश: 159 वोटर्स वाला गांव.. ‘पलटेगा’ चुनाव?

लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे अहम होती है और एक वोट सरकारें बदलने की…

2 hours ago

हिमाचल में 15 मई को दर्ज किया गया मई महीने का सबसे गर्म दिन

पूरे उत्तर भारत में झुलस्ती गर्मी रिकॉर्ड की जा रही है. बीते कल 15 मई…

2 hours ago

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद: बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

4 hours ago

राज्यपाल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया

भारतीय वन सेवा के पहले बैच के 64 परिवीक्षार्थियों ने शिमला में अपने विषयगत दौरे…

5 hours ago