Categories: हिमाचल

पोषण अभियान में उत्कृष्ट कार्यों के लिए हिमाचल को मिले 5 पुरस्कार

<p>हिमाचल प्रदेश को पोषण अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए 5 अवॉर्ड मिले हैं। ये अवॉर्ड अलग-अलग श्रेणियों में मिले हैं। बुधवार को केंद्र सरकार के नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने दिल्ली में हिमाचल प्रदेश को अवॉर्ड प्रदान किया।</p>

<p>सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने बताया कि जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य एवं नेतृत्व प्रदान करने के लिए हमीरपुर की उपायुक्त रिचा वर्मा को पुरस्कृत किया गया। सोशल मीडिया पर अभियान के प्रचार-प्रसार और बेहतर ढंग से प्रसारित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को सम्मानित किया गया है। इसी तरह व्यक्तिगत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सोलन जिला के समेकित बाल विकास परियोजना धर्मपुर के चण्डी वृत की पर्यवेक्षक लज्या बिंद्रा को पुरस्कृत किया गया।</p>

<p>ग्राम स्तर पर समन्वय समिति द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्वयं सहायता समूह राजवाहन की प्रधान देवकी देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजवाहन वीर देवी स्वास्थ्य कार्यकर्ता राजवाहन भारतीए ग्राम पंचायत लुनस की प्रधान कमला देवी और बाल विकास परियोजना नालागढ़ को सम्मानित किया गया है। ग्राम स्तर पर संयुक्त प्रयास द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए सोलन जिला के बाल विकास परियोजना कण्डाघाट के छियाछी में कार्यरत आशा कार्यकर्ता संतोषी देवीए देहू स्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनिता देवी व स्वास्थ्य केंद्र छियाछी की सुभद्रा को पुरस्कृत किया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

  Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

7 hours ago

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

  Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…

8 hours ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

  Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

8 hours ago

चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया चेकअप, 1000 से अधिक लोग पहुंचे

  Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…

8 hours ago

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

  Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

8 hours ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

  शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

8 hours ago