<p>हिमाचल की बेटी ने एक बार फिर विदेश में देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। बिलासपुर के परनाला गांव में रहने वाली बबीता कुमारी ने मलेशिया में बास्केटबॉल स्पर्धा में गोल्ड हासिल किया है। बबिता वन विभाग के डिवीजन हमीरपुर की वन बीट झनियारी में बतौर वन रक्षक तैनात हैं।</p>
<p>बबिता यहां एशियन पैसिफिक मास्टर्स गेम्स में हिस्सा ले रही थीं। मलेशिया में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में 64 देशों की टीमों ने भाग लिया, जबकि भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली बबिता एकमात्र हिमाचली रहीं। बबिता ने वन विभाग की ओर से प्रदेश की टीम में भाग लेकर कई और पदक भी जीते हैं। उन्होंने कॉलेज स्तर पर भी नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक हासिल किए हैं।</p>
<p>इस दौरान बबीता ने कहा कि वह मलेशिया में हुई एशियन पैसिफिक मास्टर्स गेम्स की भारतीय टीम में देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारी टीम में शामिल रहे। चंडीगढ़ में नेशनल स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उनका भारतीय टीम में चयनित किया गया था।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…