Categories: हिमाचल

शिमला: निज़ी तेनजिन और आयुर्वेदिक अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी

<p>देश भर के साथ हिमाचल में बेकाबू होते कोरोना को देखते हुए राजधानी में दीन दयाल अस्पताल के बाद पंथाघाटी स्थित निज़ी&nbsp; तेनज़िंग अस्पताल सहित आयुर्वेदिक अस्पताल छोटा शिमला को कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी चल रही है। सरकार ने जिला प्रशासन को इन दोनों अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाने के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए है। आयुर्वेदिक अस्पताल छोटा शिमला को तो कोविड अस्पताल बनाने की मंजूरी सरकार ने दे दी है। जहां जल्द कोविड मरीज़ों को रखने की सुविधा शुरू हो जाएगी।</p>

<p>डीसी शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि आयुर्वेदिक अस्पताल छोटा शिमला को तो कोविड अस्पताल बनाने की मंजूरी दे दी गई है। यहां जल्द ही कोविड मरीज़ों को रखा जाएगा। इसके अलावा तेनजिन अस्पताल से भी बातचीत जारी है। यदि मामले इसी रफ़्तार से बढ़ते है तेनज़िंग अस्पताल को भी कोविड अस्पताल बनाया जाएगा। शिमला के आईजीएमसी औऱ डीडीयू में अभी तक मरीजों को रखा जा रहा है। लेकिन हालात अधिक बिगड़ते है तो मरीजों को आयुर्वेदिक अस्पताल और तेनज़िंग अस्पताल में रखने की व्यवस्था होगी।</p>

<p>फ़िलहाल हिमाचल में कोविड मरीजों के लिए दो हज़ार बेड की क्षमता है। इसको सरकार 3 हज़ार तक करने का प्रयास कर रही है। ताकि आपातकाल के समय मरीज़ों का ईलाज़ अस्पतालों में किया जा सके। हिमाचल में 12000 के लगभग कोविड एक्टिव मामले है। जो बड़ी रफ़्तार से बढ़ रहे है। मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। 1300 के करीब मौतें प्रदेश में कोरोना से हो चुकी है। राहत की बात यहां ये है कि प्रदेश में देश के अन्य राज्यों की तरह ऑक्सीजन के लिए हाहाकार नहीं है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

59 mins ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

1 hour ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

8 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

8 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

8 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

8 hours ago