Categories: हिमाचल

शीतलहर की चपेट में हिमाचल, तापमान पहुंचा माइनस में

<p>पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद हिमाचल शीतलहर की चपेट में आ गया है। बर्फबारी के बाद भले ही मौसम साफ हो गया है, लेकिन तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।</p>

<p>प्रदेश का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। पहाड़ों पर हुई तजा बर्फबारी के चलते न्यूनतम तापमान में ही नहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को केलांग में न्यूनतम तापमान -6.6&nbsp; सेल्सियस डिग्री तक पहुंच गया। जिसके चलते&nbsp; पानी जमना शुरू हो गया है।</p>

<p>इसके अलावा कल्पा का न्यूनतम तापमान -2.0, मनाली का न्यूनतम&nbsp; तापमान 1.2 और शिमला का 6.5 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को प्रदेश भर में आसमान साफ होने के कारण धूप खिली रही जिसके चलते दिन के समय तो ठण्ड से लोगों को कुछ हद तक निजात मिली, लेकिन शाम होते ही सर्द हवाओं के कारण प्रदेशभर में ठण्ड का कहर जारी रहा।</p>

<p>मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि 26 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और 27&nbsp; नवम्बर को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।</p>

Samachar First

Recent Posts

विकास का समय लग रहा उपचुनावों में: नरेश चौहान

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक…

48 mins ago

माँगों को लेकर पेंशनर्स का मंथन, JCC गठन की उठायी मांग, सरकार को दी चेतावनी

हिमाचल प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक शिमला के कालीबाड़ी हॉल में आयोजित की गई।…

51 mins ago

शिमला के चलौंठी में भूस्खलन से चार मंजिला भवन को खतरा

राजधानी शिमला बारिश के बाद लैंडलाइन की घटनाएं शुरू हो गई है। बीते दिन हुई…

54 mins ago

16वें वित्त आयोग के समक्ष हिमाचल ने मजबूती से रखा अपना पक्ष: विक्रमादित्य

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दिल्ली दौरे से वापस लौटे.…

55 mins ago

हिमाचल प्रदेश में हावी हो रहा माफिया राज: बिंदल

हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार…

57 mins ago

हिमाचल में दस्तक देते ही कमजोर पड़ा मानसून, एक सप्ताह में 32 फीसदी कम बारिश

हिमाचल में दस्तक देते ही कमजोर पड़ा मानसून, एक सप्ताह में 32 फीसदी कम हुई…

6 hours ago