Categories: हिमाचल

भारतीय मास्टर्स महिला हॉकी टीम के प्रतिनिधिमंडल ने की CM से मुलाकात

<p>भारतीय मास्टर्स महिला हॉकी टीम के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने भारतीय मास्टर्स महिला हॉकी टीम की यूरोपीय मास्टर्स खेलों में चयनित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। यह खेल 26 जुलाई से 4 अगस्त, 2019 तक इटली के टोरिनो में आयोजित किए जा रहे है। इस खेल का आयोजित अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।</p>

<p>जय राम ठाकुर ने कहा कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है और यह अत्यन्त हर्ष की बात है कि देश की वरिष्ठ महिलाएं इस खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए आगे आ रही है। यूरोपीय मास्टर्स खेल के लिए खिलाड़ियों का चयन देहरादून में 24 फरवरी से 2 मार्च, 2019 तक आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स खेल के आधार पर किया गया और यह राज्य के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि इस टीम में चयनित अधिकतर खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश से सम्बन्ध रखते हैं।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने हॉकी टीम को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी तथा आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

वर्षा शालिका के पास मिली दिहाड़ी मजदूर की लाश

Body found in Bhoraj: भोरंज उपमंडल की पंचायत जाहू के सुलगवान चौक पर एक मृत…

52 seconds ago

आर एस बाली ने रामायण के माध्यम से सामाजिक एकता की दी प्रेरणा

Valmiki Jayanti celebration in Nagrota: महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के अवसर पर जिला कांगड़ा की…

6 mins ago

Himachal: 600 करोड़ की स्वीकृति के बावजूद लंबित मांगों पर नाराजगी

Himachal Employee Federation meeting:  हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ ने मंगलवार को सचिवालय के प्रांगण में …

17 mins ago

Anti-Drug Campaign: पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान तेज, बुद्धिजीवी वर्ग से मांगा सहयोग

  Hamirpur Anti-Drug Campaign: नशा तस्करों के खिलाफ हमीरपुर पुलिस ने एक नई मुहिम की…

5 hours ago

मंडी शहर के विकास कार्यों में तेजी लाएं: अनिल

Mandi Municipal Corporation Meeting:  मंगलवार को नगर निगम मंडी के सभागार में सभी विभागों और…

5 hours ago

Cluster Level Competition: बाल मेले में छात्रों ने नृत्य, गायन और मॉडल प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

  Cluster Level Competition : स्कूली छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धा की…

5 hours ago