Categories: हिमाचल

HRTC यूनियन नेता को महिला ने चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

HRTC यूनियम कर्मचारी के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर की एक महिला ने चप्पलों से पिटाई कर डाली। इसका बकायदा वीडियो भी वायरल हो रहा है और शंकर सिंह ने खुद ये माना कि उन्हें महिला ने चप्पल मारी है। यहां तक शंकर सिंह ने आरोप भी लगाए कि महिला किसी षड्यंत्र के तहत ये सब किया है।

क्या है मामला…

दरअसल, गुरुवार को हमीरपुर में कर्मचारी यूनियन की बैठक हुई, जिसमें शंकर सिंह हिस्सा लेने पहुंचे। यहां जब वे स्टेज पर बैठे तो 2 महिलाएं उन्हें हार पहनाने के बहाने गईं और हार के बजाए उनकी चप्पलों से पिटाई कर डाली। माहौल तनावपूर्ण होने पर पुलिस और बाकी कर्मचारियों ने महिला को छुड़वाया और बाद में पुलिस ने उन्हें शांत किया। इस पूरे वाक्या का एक वीडियो भी बनाया गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। महिलाओं के नाम पूनम और बिना देवी बताया गया है, जो कि रिश्ते में ननद-भरझाई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, उक्त महिला कौशल विकास के तहत ट्रेंड किए गए ट्रेनी कंडक्टरों में से एक है। स्टेज पर पहुंचते ही उन्होंने शंकर सिंह को गालियां भी निकाली और अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए उनके साथ नाइंसाफी करने के इल्जाम लगाए।

इस पर शंकर सिंह का कहना है कि महिला ने किसी षड्यंत्र के तहत उनपर वार किया है। वे हार पहनाने के बहाने स्टेज पर चढ़ी और अचानक अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए उनपर बरस पड़ीं। पुलिस में मामला दर्ज करवाने पर विचार चल रहा है और जल्द ही केस दर्ज किया जा सकता है।

शंकर सिंह का वायरल हुआ था ऑडियो

इससे पहले शंकर सिंह का एक ऑडियो भी खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने हमीरपुर के अधिकारी को सरेआम धमकाया था और उनपर कई आरोप भी जड़े थे। ऑडियो में शंकर सिंह ने अधिकारी को उनकी औकात तक याद दिलाई थी और सही से काम करने के लिए चेतावनी दी थी।

ग़ौरतलब है कि काफी समय से HRTC विभाग में कर्मचारी यूनियन से परेशान चल रहे थे। सूत्रों की माने तो कई कर्मचारी उनके रवैये से खुश नहीं है, जिसके चलते अब उनकी असलीयतें सामने आ रही हैं।

Samachar First

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

4 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

4 hours ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

4 hours ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

4 hours ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

4 hours ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

4 hours ago