Categories: हिमाचल

जयसिंहपुर: मजदूरों को मिली मदद, प्रशासन ने उपलब्ध करवाया राशन

<p>जयसिंहपुर की चंबी पंचायत में मजूदरों की राशन न मिलने की ख़बर थी। लेकिन जैसे ही समाचार फर्स्ट ने इसका वीडियो स्टोरी चलाया तो प्रशासन को इसकी ख़बर लगी और प्रशासन ने मजदूरों को राशन उपलब्ध करवाया है। तहसीलदार जयसिंहपुर पीसी आजाद अपने दल के साथ प्रवासियों को राशन देने पहुंचे।&nbsp;</p>

<p>कर्फ्यू के दौरान कोई काम धंधा न होने के कारण प्रवासी और स्थानीय लोग जो दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं के सामने रोजी रोटी के लाले पड़ गए। इस कारण घर का राशन और कमाया हुआ पैसा खर्च हो गया जिसके लिए लोग स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और एस डी एम से भी मिले लेकिन सहायता के नाम पर केवल आश्वासन मिला। हमारे प्रतिनिधि ने मौके पर जाकर इन लोगों की दास्तां सुनी और उसे प्रशासन तक पहुंचाया।</p>

<p>इसका संज्ञान लेते हुए एस डी एम विक्रम महाजन ने तहसीलदार पी सी आजाद के माध्यम से इन लोगों तक आटा , तेल , नमक , मसाले , चायपत्ती औरचीनी पहुंचाई जिस कारण उनके चेहरों पर हल्की सी मुस्कान के साथ चिंता भी थी कि पांच किलो आटा उनके परिवार का कब तक पेट भर पाएगा।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

29 mins ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

57 mins ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

60 mins ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

1 hour ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

1 hour ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

2 hours ago