<p>कुल्लू के आनी उप मण्डल में सोइधार के पास अफीम की खेती करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आनी पुलिस की टीम जब सोईधार क्षेत्र में गश्त पर थी तो इस दौरान पुलिस ने सेब के बगीचे के बीच अफीम की खेती देखी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अफीम के पौधे उखाड़े और गिनती करने पर 205 पौधे पाए गए। पुलिस ने पांच पांच पौधे सैंपल हेतु लिए और बाकी पौधों को मौके पर जलाकर नष्ट कर दिया।</p>
<p>पुलिस ने बताया कि यह खेती 85 फुट लंबे और 5 चौडाई बाले खेत में उगाई गई थी। अफीम के डोडे में चीरे लगाए गए थे। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने अफीम की खेती करने पर श्याम सिंह पुत्र खैला राम निवासी सोईधार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।</p>
हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…
कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…
दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…
राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…
विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…