हिमाचल

मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक संदीप भारद्वाज के नेतृत्व में भेंट की और उन्हें अपनी मांगों से अवगत करवाया। उन्होंने एचआरटीसी की बसों में रियायती यात्रा सुविधा बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और वर्तमान प्रदेश सरकार पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पुलिस कर्मचारियों की डाइट मनी 210 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये की है, जिसमें पांच गुणा बढ़ोतरी की गई है जोकि राज्य के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि है।

उन्होंने पुलिस फोर्स की सराहना करते हुए कहा कि वे प्रथम पंक्ति के रक्षक हैं जिनकी कानून व्यवस्था को कायम रखने में अहम भूमिका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिर और शांतिपूर्ण समाज के लिए पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि वे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चिित करने के साथ-साथ न्याय के लिए निष्ठा से कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सार्वजनिक सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपनी प्राथमिक जिम्मेदारियों के अलावा वे प्राकृतिक आपदा और संकट के समय में प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में कार्य करते हैं, जहां वे लोगों को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस यातायात प्रबंधन, यातायात कानूनों को लागू करने और दुर्घटना होने पर तुरंत मुस्तैदी से कार्य करने के लिए जिम्मेदार हैं और यह सभी तरह की सार्वजनिक सुरक्षा में योगदान देते हैं।

उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार और सुजानपुर के विधायक रंजीत सिंह राणा भी इस मौके पर उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

flipkart ने जूते के बदले भेज दिया साबुन, अब देनें होंगे 40 हजार

Kangra: एक उपभोक्ता को जूते के बदले साबुन भेजना ऑनलाइन शॉपिंग एप फ्लिपकार्ट को महंगा…

23 mins ago

होटल कर्मी महिला पर जानलेवा हमला,टांडा रेफर,आरोपी हिरासत में

Kangra: मैकलोडगंज में एक युवक ने होटल कर्मचारी महिला को तेजधार हथियार से वार कर…

54 mins ago

‘इमरजेंसी’ फिल्म पर हाई कोर्ट का कड़ा रुख, CBFC को 25 सितंबर तक फैसला देने का आदेश

  Mumbai:मुंबई हाइकोर्ट ने कंगना रणौत की Emergency पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को फटकार…

1 hour ago

भाजपा का हरियाणा संकल्प पत्र: महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा

BJP Haryana Manifesto: भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर…

2 hours ago

राहुल पर खड़गे-नड्डा का पत्र वार: बीजेपी अध्यक्ष का बयान, मोदी को मिली 110 से अधिक गालियां

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी New Delhi: भारतीय जनता पार्टी  के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नेता…

3 hours ago

दिल्ली की बागडोर संभालेंगी आतिशी, 21 सितंबर को मंत्रिमंडल संग लेंगी शपथ

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ आतिशी 21 सितंबर को लेंगी। उनके मंत्रिमंडल…

4 hours ago