हिमाचल

राज्य चयन आयोग के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया आरंभ, पहली परीक्षा आयोजित

पेपर लीक प्रकरण के कारण भंग किए गए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के स्थान पर स्थापित किए गए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से पहली परीक्षा का आयोजन किया गया। राज्य चयन आयोग ने शनिवार को आपरेशन थियेटर असिस्टेंट (ओटीए) के पोस्ट कोड 1073 के 162 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की। इस ऑनलाइन परीक्षा के लिए 447 आवेदकों को तीन परीक्षा केंद्र अलॉट किए गए थे। कैबिनेट ने 13 मार्च को ओटीए की परीक्षा आयोजित करने के लिए राज्य चयन आयोग को अधिकृत किया था।
पारदर्शी तथा मेरिट आधारित भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आने वाले समय में राज्य चयन आयोग के माध्यम से अन्य परीक्षाएँ भी आयोजित की जाएँगी। ओटीए के ये 162 पद पूर्ववर्ती हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 24 सितंबर 2022 को जारी विज्ञापन संख्या 38-5/2022 के माध्यम से अन्य पोस्ट कोड के साथ विज्ञापित किए गए थे। गौर रहे कि वर्तमान राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में पेपर लीक के मामलों को देखते हुए इसे भंग कर दिया था और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की स्थापना की थी।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं के हित व पेपर नीलाम होते रहे।
जयराम सरकार के दौरान जहां हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के पेपर लीक हुए, वहीं पुलिस भर्ती के पेपर भी बिके और युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ किया गया। लेकिन वर्तमान सरकार ने पहले ही दिन से युवाओं के हितों को सुरक्षित करने के लिए पारदर्शिता और मेरिट आधारित भर्ती सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया है। इसी दिशा में प्रदेश सरकार ने राज्य चयन आयोग की स्थापना की, ताकि युवाओं को सरकारी नौकरियों में समान अवसर प्राप्त हों, पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी हो और युवाओं के हित सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि युवाओं का हित वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है तथा सरकारी क्षेत्र में 22 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है।
Kritika

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

2 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

2 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

3 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

3 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

6 hours ago