Categories: हिमाचल

IGMC में सामान्य मरीज़ों को भी चल रहा इलाज, MS ने दी कई और जानकारियां

<p>2020 में आईजीएमसी हॉस्पिटल में ग़ैर कोविड मरीज़ों की ओपीडी 424788 रही है, जबकि 2021 में अभी तक 200536 ग़ैर कोविड मरीज़ ओपीडी में आयें हैं। आईजीएमसी में आज दिन तक 2834 गंभीर और अति गंभीर कोविड के मरीज़ों का इलाज किया गया है। यह सब मरीज़&nbsp; प्रदेश भर से गंभीर हालत में आईजीएमसी में रेफ़र किए थे। जिनमें से आज दिन तक 2025 लोग स्वस्थ हो कर घर लौटें हैं। 241 मरीज़ वर्तमान समय में हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ये जानकारी अस्पताल के MS डॉ. जनक राज ने दी है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि 235 कोविड मरीज़ों के डायऐलिसस किए गये हैं। आज दिन तक 568 कोविड मरीज़ों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। आईजीएमसी में कोविड के गंभीर और अति गंभीर मरीज़ों की मृत्यु दर का आंकड़ा 2 प्रतिशत है । वर्ल्ड जर्नल ऑफ़ डेथ एंड डाइइंग के हिसाब से सम्पूर्ण विश्व में कोविड की मृत्यु दर 2-3% तक आंकी गयी है। कई देशों में यह पांच प्रतिशत भी पायी गयी है। कई मरीज़ों के अन्य बीमारियों के लिए ऑपरेशन किए गये हैं।</p>

<p>आईजीएमसी एक मात्र ऐसा हॉस्पिटल है जिसने शुरुआत से कोविड और ग़ैर कोविड दोनों सेवाओं को जारी रखा है। हमारे यहां पर आज दिन तक ऑक्सिजन की अधिकतम खपत साठ लाख लीटर हुई है। आईजीएमसी में ऑक्सिजन की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

52 mins ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

2 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

2 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

2 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

2 hours ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

20 hours ago