हिमाचल

लॉकडाउन की ओर बढ़ता हिमाचल! शिमला में 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगे बाज़ार

कांगड़ा जिला के बाद शिमला जिला में भी सख़्तियां बढ़ गई हैं। शिमला जिला प्रशासन ने बाजार खोलने की टाइमिंग सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक की तय की है। इस दौरान सभी दुकानें खुल सकेंगी। शिमला में ढाबे 10 बजे तक खुल सकते हैं जबकि मोटर रिपेयरिंग की शॉप्स 11 बजे तक खुलने की अनुमति रहेगी। स्कूल कॉलेज 26 तारिख़ तक बंद रहेंगे जबकि नर्सिंग कॉलेज एसओपी के साथ चलते रहेंगे।

इसके साथ ही शादी ब्याह या किसी कार्यक्रम के लिए 7 दिन पहले अनुमति अनिवार्य रहेगी। जिला प्रशासन ने एसडीएम स्तर पर औऱ भी सख़्तियां करने की बात भी कही है। अगर मामले बढ़ते हैं तो एसडीएम अपने इलाके में पाबंदियां बढ़ा सकते हैं। ये नियम आज 10 जनवरी से लागू हो जाएंगे। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज होगा। इसके अलावा सरकार की ओर से जो गाइडलाइन्स दी गई हैं वे चलती रहेंगी।

हमीरपुर में ये रहेगी टाइमिंग

वहीं, हमीरपुर जिला में टाइमिंग की बात करें तो यहां सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बाजार बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार जिला में पूर्णता दुकानें बंद रहेंगी। ढाबे 10 बजे तक खुलेंगे जबकि मेडिकल शॉप्स खुली रहेंगी।

 

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

8 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

8 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

8 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

8 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

10 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

11 hours ago