Categories: हिमाचल

टांडा अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, सरेआम अंदर घूम रहे कुत्ते

<p>प्रदेश के दूसरे बड़े अस्पताल टांडा में मरीज़ किस हद तक सुरक्षित हैं, इस बात का अंदाजा आपको तस्वीरें देखकर लग चुका है। आए दिन सुर्खियों में रहने वाला कांगड़ा का टांडा अस्पताल एक बार फिर सुर्खियां बटोरता नज़र आ रहा है। यहां आवरा कुत्ते आम लोगों की तरह अस्पताल के अंदर घूम रहे हैं और उन्हें रोकने वाला कोई नहीं।</p>

<p>यहां तक कि तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि ये कुत्ता अस्पताल के इमरजेंसी में घुसता है और वहां से खून से लथपथ एक कपड़ा अपने मुंह में दबाकर बाहर ले आता है। उसके बाद पास ही के पार्क में ये कुत्ता इस कपड़े के साथ नज़र आता है। बात करें सिक्यूरिटी गार्ड्स की तो मौके पर समाचार फर्स्ट को कोई भी गार्ड नज़र नहीं आया, और न ही पास के वार्ड्स में कोई गार्ड था।</p>

<p>वहीं, आए दिन टांडा में बच्चे के लिफ्ट में मिलने जैसी कई घटनाएं सामने आ रही हैं और हर बार प्रशासन सुरक्षा के कड़े वादे करता है। लेकिन ये तस्वीरें प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती जान पड़ती है। इस संदर्भ में अस्पताल के डॉक्टरों से पूछा गया तो उन्होंने सिक्यूरिटी पर सवाल उठाए।</p>

Samachar First

Recent Posts

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

4 mins ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

21 mins ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

25 mins ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

2 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

3 hours ago

ईवीएम-वीवीपैट की दूसरी रेंडमाईजेशन विस क्षेत्र स्तर पर 19 मई को: डीसी

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दौरान उपयोग की…

5 hours ago