Categories: हिमाचल

ऊना के कई इलाके पूरी तरह सील, परिजनों सहित डॉक्टर्स को भी क्वारंटाइन किया

<p>ऊना के गांव नकड़ोह में तीन मामले सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। प्रशासन ने फिलहाल 13 और लोगों को क्वारंटाइन किया है। इसमें हशमत अली के पूरे परिवार को रात 2 बजे क्वारंटाइन कर दिया गया। सिविल अस्पताल गगरेट का स्टाफ क्वारंटाइन कर दिया गया है। उनके परिवारों को भी होम क्वारंटाइन किया गया है। जो भी कोरोना पॉजिटिव रहे लोगों के संपर्क में आए थे, उनका पता लगाकर क्वारंटाइन किया जा रहा है।</p>

<p>कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। ऊना से विशेषज्ञ चिकित्सक और स्टाफ़ ने पॉजिटिव आए लोगों के सैंपल लेने के लिए सुरक्षा किट पहनी थी। नकड़ोह और आसपास के तीन इलाकों को फायर ब्रिगेड वाहनों से सैनिटाइज किया जा रहा है। प्रशासन ने साथ लगती अमलेहड़, राम नगर और कैलाश नगर पंचायत को भी सील कर दिया है। पुलिस के लगभग 50 जवानों द्वारा पूरे क्षेत्र की किला बंदी कर दी गई है।</p>

<p>थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज ने बताया 13 स्थानीय लोग क्वारंटाइन किए गए है। इसके अलावा एक एएसआई, दो होमगार्ड, एक डॉक्टर और एक ड्राइवर फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इनके सैंपल भी ले लिए गए हैं। नकडोह गांव को सैनिटाइज करने के लिए दमकल महकमे की गाड़ी का इस्तेमाल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक लैब तकनीशियन समेत सहयोगी स्टाफ के तीन लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया।</p>

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

6 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

7 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

7 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

7 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

7 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

8 hours ago