हिमाचल

हिमाचल: कांगड़ा में अंधड़ के साथ बारिश, प्रदेश में 2 जून तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को येलो अलर्ट का असर देखने को मिला। जिला कांगड़ा में सोमवार दोपहर बाद अचानक से मौसम ने करवट बदली और तेज हवाएं चलने लगीं। अंधड़ के चलते जगह-जगह नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं।

शाहपुर में शाहपुर में एक सरकारी भवन की छत उड़कर सड़क पर आ गिरी और एक वैन को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, कई क्षेत्रों में बिजली गुल होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर बारिश भी हुई है जिससे मौसम सुहावना बन गया है।

बता दें कि मौसम विभाग ने 30 मई को लेकर प्रदेश के 8 जिलों में बारिश और अधड़ और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 2 जून तक मौसम खराब बना रहने की आशंका है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 17 जून तक हिमाचल में दस्तक दे सकता है।

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार को अचानक से मौसम बदला। दिल्ली NCR समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। तेज हवाओं और बारिश के चलते कई जगह पेड़ टूट गए। घने बादल छाने से दिल्ली NCR में दिन में ही अंधेरा छा गया। बारिश होने से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 1 जून से लेकर 5 जून तक राजधानी दिल्ली में तेज आंधी तूफान आने की आशंका जारी की है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

14 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

14 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

20 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

21 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

21 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

21 hours ago