हिमाचल प्रदेश नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति अपनाने के बाद हिमाचल प्रदेश तीसरी कक्षा से संस्कृत पढ़ाने वाला, छठी कक्षा से वैदिक गणित पढ़ाने वाला और नवीं क्लास से भगवद् गीता पढ़ाने वाला पहला राज्य बन जायेगा। शैक्षणिक सत्र 2022-23 से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड देश का पहला ऐसा बोर्ड बनेगा, जो तीसरी कक्षा से संस्कृत विषय को शुरू करेगा। इसी तरह छठी क्लास से वैदिक गणित पढाया जायेगा जबकि नवीं से 12वीं तक के विधार्थियों को भगवद् गीता पढाई जायेगी। वैसे भी हिमाचल प्रदेश ने संस्कृत को हिंदी के बाद दूसरी राज भाषा घोषित कर रखा है।
वीओ,,,हिमाचल प्रदेश उच्चतर शिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत का कहना है की शिक्षा शैक्षणिक सत्र-2022-23 से तीसरी कक्षा से संस्कृत और छठी कक्षा से वैदिक गणित की पढ़ाई शुरू करेगा। तीसरी और चौथी कक्षा में संस्कृत विषय पर वार्षिक परीक्षाओं के दौरान मौखिक प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि पांचवीं कक्षा में इस विषय की लिखित परीक्षा होगी। इस दौरान छठी कक्षा में गणित विषय में दो से तीन अध्याय वैदिक गणित के भी जोड़े जाएंगे, ताकि छात्रों पर बोझ न पड़े।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में शुरू हुई टर्म प्रणाली के तहत हर टर्म में वैदिक गणित से तीन-तीन अंक का प्रश्न पूछा जाएगा। इसके अलावा भगवद् गीता को 9वीं से 12वी कक्षा तक पढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है।
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने केलांग में निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर की गई व्यवस्थाओं का…
सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागीः मुख्यमंत्री आनंद शर्मा का…
नर्सिंग डे पर फोर्टिस कांगड़ा में धमाल प्रथम महिला नर्स फ्लोरैंस नाइटिंगेल को किया याद…
अच्छी पहलः सराज के बागीचुनोगी के कचरे से पुणे में बनेगा जरूरत का सामान, प्रधानाचार्य…
'मां' की एक दुआ जिन्दगी बना देगी, खुद रोएगी मगर तुम्हें हंसा देगी, कभी भूल…
कांगड़ा घाटी में रेल सुविधा शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर. पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे…