Categories: हिमाचल

प्रचंड गर्मी से बेहाल हुआ हिमाचल, कहीं पानी के लिए त्राहि कहीं जंगलों में धधकती आग

एक तरफ गर्मी से हिमाचल के पहाड़ और मैदान खूब तप रहे है, दूसरी ओर कई जगह लोग पानी की एक एक बूंद को तरस रहे हैं। प्रदेश के कई हिस्से पानी की मार झेल रहे है। गर्मी के कारण प्रदेश का ऊना जिला सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। बीते दो तीन दिन से यहां का तापमान लगातार बढ़ रहा है और तापमान 44 डीग्री के पार हो चुका है। इसके अलावा गर्मी की बजह से जंगलों में आग लग रही है जिस कारण वन संपदा को नुक्सान पहुंच रहा है। आग से कई जंगली जानवर, जड़ी बूटियां और छोटे बडे दुर्लभ जीव भी मर रहे हैं।

भीषण गर्मी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कुंए और बावडियां सूख रही है जिस कारण लोगों पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी की मार से जमीन सूख गई है जिस कारण पानी के स्त्रोत भी सूख रहे है। सबसे अधिक परेशानी का सामना राजधानी शिमला के लोगों को करना पड़ रहा है।

शिमला में पिछले सात दिन से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी न मिलने के कारण लोग आक्रोश में है। बीती रात शिमला के लोगों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। लोगों का कहना है कि नगर निगम शिमला और सरकार शिमला के लोगों को भीषण गर्मी के दौरान भी पानी मुहैया करवाने में नाकाम हो रहे है।

गर्मी के कारण दुकानदारों को भी नुकसान हो रहा है। जिला कांगड़ा के कुछ दुकानदारों सुभाष, सरोज और राघव का कहना है कि गर्मी के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर है जिस कारण सामान की बिक्री नही हो पा रही है। प्रदेश में लगातार तप रहे मौसम से अभी लोगों को कोई निजात नही मिल पा रही है यहां तक की सड़कों पर चलना भी कठिन होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिन और प्रदेश के लोगों को  गर्मी के कहर से सामना करना पड़ेगा।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

12 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

12 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

19 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

19 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

19 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

19 hours ago