हिमाचल

5 दिन तक बारिश-बर्फबारी के आसार

  • हिमाचल प्रदेश में 31 जनवरी, 1, 3, 4 व 5 फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना।
  • पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते तापमान में गिरावट दर्ज, कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री कम।
  • अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री तक गिरेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी संभावित।

Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में आगामी पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने 31 जनवरी, 1, 3, 4 और 5 फरवरी को प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, निचले पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। शिमला में धूप खिलने के बावजूद बादल छाए हुए हैं, जबकि बुधवार को कुल्लू, किन्नौर और रोहतांग में बर्फबारी हुई, जिससे अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण यह बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि, 2 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अगले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहेगा, लेकिन आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि संभव है।

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया है: शिमला 5.0°C, सुंदरनगर 6.2°C, भुंतर 5.1°C, कल्पा 1.0°C, धर्मशाला 5.2°C, ऊना 5.8°C, नाहन 7.3°C, पालमपुर 5.5°C, मनाली 5.1°C, कांगड़ा 8.2°C, मंडी 7.0°C, बिलासपुर 7.8°C, चंबा 6.3°C, डलहौजी 4.7°C, जुब्बड़हट्टी 6.6°C, कुकुमसेरी -0.8°C, भरमौर 3.9°C, सराहन 8.1°C और ताबो में -5.9°C दर्ज किया गया है।

Akhilesh Mahajan

Share
Published by
Akhilesh Mahajan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 67 शिक्षकों को सिंगापुर के शैक्षणिक भ्रमण पर किया रवाना

Himachal Teachers Singapore Tour: हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 67 शिक्षकों को…

15 minutes ago

मयंक चौधरी ने देहरा के पहले एसपी के रूप में कार्यभार संभाला

नशा विरोधी अभियान और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना प्राथमिकता धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और…

2 hours ago

हिमाचल कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन पर जल्द होगा फैसला: प्रतिभा सिंह

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन को लेकर प्रतिभा सिंह दिल्ली जाकर प्रभारी रजनी पाटिल से…

2 hours ago

दिल्ली में ‘रेखा सरकार’, प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्रियों ने भी संभाली कमान

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री, शालीमार सीट से पहली बार बनी हैं विधायक…

2 hours ago

सरपंच की दरिंदगी! किडनैप कर युवक का यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग का आरोप

सरपंच पर संगीन आरोप: युवक के साथ यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग हैवानियत की हदें पार:…

4 hours ago

जब प्रेमानंद महाराज, जोजो और जॉनी नामक पपेट्स के संवाद पर जमकर हंसे

वेंट्रिलोक्विस्ट राहुल मिश्रा की कला से प्रभावित हुए प्रेमानंद महाराज, जोजो और जॉनी नामक पपेट्स…

5 hours ago