हिमाचल

हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम, 16 दिसंबर से शुरू होगा बारिश और बर्फबारी का दौर

हिमाचल प्रदेश में एक बार फ़िर से मौसम करवट लेने जा रहा है। 15 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसका असर 16 और 17 दिसंबर को ज़्यादा रहने वाला है। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश में बीते सोमवार भी बादल छाए रहे। हिमाचल में मौसम के बदल रहे मिज़ाज़ के बाद ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

मौसम केंद्र शिमला के मौसम वैज्ञानिक बुही लाल ने बताया कि 15 दिसम्बर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 16 और 17 दिसंबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसमें मुख्यतः चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। दो दिन तक मौसम ख़राब रहने के बाद आगामी दिनों में साफ रहने की संभावना है। इसके बाद दिसम्बर के अंत में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा।

उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से कम 1 डिग्री कमी दर्ज की गई है जिससे ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

8 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

16 mins ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

26 mins ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

38 mins ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

50 mins ago

संजौली मस्जिद विवाद: स्थानीय लोगों को पार्टी बनाए जाने पर 4 बजे आएगा फैसला

Shimla: शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के मामले…

1 hour ago