हिमाचल

श्रीलंका में बजेगा हिमट्रेडिशन ब्रांड के उत्पादों का डंका

श्रीलंका में बजेगा हिमट्रेडिशन ब्रांड के उत्पादों का डंका
-पड़ोसी देश में पढ़ी जाएगी स्वयं सहायता समूहों की सफलता की कहानी
-हिमाचल दौरे पर आई जाइका की टीम ने खरीदे ऑग्रेनिक उत्पाद

पालमपुर। जाइका वानिकी परियोजना का अपना ब्रांड हिमट्रेडिशन के उत्पादों का डंका अब पड़ोसी देश श्रीलंका में भी बजेगा। जाइका परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को खरीद कर जाइका श्रीलंका की टीम के चेहरे प्रफुल्लित हुए।

दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर पहुंचे प्रतिनिधियों ने पालमपुर के समीप गोपालपुर मार्केटिंग आउटलैट से हिमट्रेडिशन ब्रांड के ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स की खरीददारी की। इस दौरान हिमाचली टोपी, शॉल, आचार, चटनी, पत्तल, बैग सहित कई अन्य उत्पादों की खूब बिक्री हुई। वीरवार को वन मंडल पालमपुर के डरोह रेंज के तहत चौपाटी महादेव भोड़ा में महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ संवाद सत्र का आयोजन किया गया।

जाइका इंडिया की प्रोजेक्ट फॉर्मूलेशन एडवाइजर इनागाकी युकारी ने हिमाचल में हो रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सफल प्रबंधन के मुताबिक जाइका वानिकी परियोजना चल रही है और श्रीलंका की टीम को दो दिनों तक  काफी कुछ सीखने को मिला। इनागाकी ने कहा कि हिमाचल में जाइका वानिकी परियोजना की सफलता की कहानी अब श्रीलंका में पढ़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जाइका से जुड़े सभी स्वयं सहायता समूहों की मेहनत रंग ला रही है और आजीविका सुधार के साथ ही आय सृजन में सफलता मिल रही है। उन्होंने हिमट्रेडिशन ब्रांड की भी तारीफ की। संवाद सत्र के पश्चात श्रीलंका की टीम ने जयसिंहपुर रेंज के अंतर्गत नर्सरी फार्म शिवनगर का दौरा किया।

Kritika

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

16 hours ago

उपचुनाव: सभी बूथों पर आवश्यक सुविधाएं करवाई जाएंगी उपलब्ध: डीसी

धर्मशाला, 03 जुलाई: जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि  देहरा विधानसभा क्षेत्र…

16 hours ago

कांगड़ा : सुरक्षा बल की बर्दी में दिखे 3 संदिग्ध, हिमाचल-पंजाब पुलिस हुई अलर्ट

जिला कांगड़ा के नंगलभूर में सुरक्षा बलों की वर्दी में संदिग्ध देखे जाने और एक…

16 hours ago

संसद में राहुल पर PM के बालबुद्धि कहने पर कुलदीप राठौर ने जताया ऐतराज

देश में नई सरकार के गठन के बाद संसद के पहले ही सत्र में पहली…

16 hours ago

मॉनसून में पर्यटन निगम के होटलों में मिलेगी 20 से 40% की छूट, 15 सितंबर तक ऑफर

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन के साथ ही पर्यटकों की आमद में भी कमी…

16 hours ago

प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी, हरिद्वार और गुजरात में भी बनेंगे हिमाचल सदन

हरिद्वार और गुजरात में भी हिमाचल सदन बनाए जाएंगे। दोनों ही जगह जमीन की तलाश…

22 hours ago