हिमाचल

गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह के लिए सरकार ने कसी कमर

प्रदेश सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह करवाने के लिए कमर कस ली है। 26 जनवरी को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की अध्यक्षता में रिज मैदान पर राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह होगा। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहेंगे।

गणतंत्र दिवस का संदेश हर घर तक पहुंचे इसके लिए जिलास्तर पर भी समारोह आयोजित किए जाएंगे जिनकी अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री करेंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार सोलन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी कुल्लू, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा केलांग, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर चंबा और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर बिलासपुर में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे।

वहीं, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल नाहन, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ऊना, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह हमीरपुर, वन मंत्री राकेश पठानिया जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ, ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग मंडी में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। चम्बा में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ग्रामीण विकास एवं पंचायती राजमंत्री के साथ ध्वजारोहण करेंगे।

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

2 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

2 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

2 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

2 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

2 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

18 hours ago