हिमाचल

HPBOSE 10वीं का रिजल्ट घोषित, 77 छात्र छात्राओं ने टॉप-10 में बनाई जगह

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 29 जून 2022 को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 87.5 प्रतिशत रहा 10वीं का परीक्षा परिणाम जबकि 78573 परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की है तो वहीं 9571 बच्चे फेल हो गए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर परीक्षा परिणाम उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

10वीं के रिजल्ट में टॉप 10 में 77 छात्र छात्राएं रहे हैं। जिनमें 67 छात्राएं हैं और 10 छात्र टॉप 10 में हैं। पहला स्थान मंडी की दो छात्राओं ने हासिल किया है, जिनका नाम प्रियंका और देवांगी है। दूसरा स्थान बिलासपुर के युवक आदित्य ने हासिल किया है। वहीं, तीसरे स्थान पर मंडी के अंशुल और ऊना की सिया ठाकुर ने पाया है। बताया जा रहा है कि सरकारी स्कूलों का परिणाम काफी निराशजनक रहा है।

इस बार हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी, फर्स्ट टर्म का रिजल्ट फरवरी में जारी हो चुका है। वहीं 2 टर्म के छात्रों के भी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। बोर्ड रिजल्ट आज जारी हो गया है। इस बार हिमाचल प्रदेश बोर्ड टर्म 2 की परीक्षा में 1 लाख 15 हजार छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के एक से दो हफ्ते के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र यहां से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Balkrishan Singh

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

8 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

8 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

15 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

15 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

15 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

15 hours ago