Categories: हिमाचल

HRTC ने कंडक्टरों को थमाए मैनुअल टिकट ,मशीनों में अपडेट हो रहीं नई किराया दरें

<p>प्रदेश सरकार ने किराया बढ़ोतरी के बाद फिर निगम की बसों में मशीनों के बजाय टिकट थमा दिए हैं। दरअसल, मशीनों में नए किराये की दरें अपडेट किए जा रही हैं, जिनमें 2 या 3 दिन लगने की संभावना है। इसके चलते निगम ने कंडक्टरों को एक बार फिर मैनुअल टिकट थमा दिये हैं।</p>

<p>मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, निगम में क़रीब 800 टिकट मशीनें ऐसी हैं, जिन्हें अपडेट किया जाना है। हालांकि, कईयों में अपडेट हो चुका है और बस किराया नए किराये की दरों पर ही काटा जा रहा है। नई किराये की दरें बकायदा हर डिपो को पहुंचा दी गई है। बताया जा रहा है कि लंबे रूट वाली बसों पर मशीनों को जल्द ही अपडेट किया जा रहा है, क्योंकि सरकार को टिकट का अधिक लाभ लॉन्ग रूट की बसों से ही ले सकती है।</p>

<p>याद रहे कि जयराम सरकार ने कैबिनेट बैठक में किराये दरों में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद न्यूनतम किराया 3 से बढ़कर 6 हो गया था। इसके लिए प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने पेट्रो पदार्थों के रेट्स पर रोष जाहिर करते हुए हड़ताल की थी, जिसके बाद जयराम सरकार ने तेल की क़ीमतों से छेड़छाड़ न करते हुए किराया बढ़ाया। वहीं, प्रदेश में मौजूदा समय में 2900 बसें ऑन रोड हैं, जबकि 300 से अधिक बसें अभी भी धूल फांक रही हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

17 mins ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

38 mins ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

2 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

2 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

17 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

17 hours ago