Categories: हिमाचल

HRTC ने JCC के 12 अधिकारियों-कर्मियों के किए तबादले

हिमाचल पथ परिवहन निगम की जेसीसी के पदाधिकारियों समेत 12 कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। इन कर्मचारियों में इंस्पेक्टर से लेकर कारपेंटर तक की ट्रांसफर कर दी गई है। इन तबादलों के संबंध निगम प्रबंधन ने 11 जून 2016 को बीओडी की बैठक की थी। इसमें लिए गए निर्णय को एक साल के बाद लागू किया है। हालांकि 11 जून के बाद एक वर्ष की अवधि में निगम की करीब 10 बीओडी बैठकें हो चुकी हैं। अब चुनावी वर्ष में किसी भी कर्मचारी को तबादले की उम्मीद नहीं थी।

निगम के जिन कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं, उनमें हैड ऑफिस में सेवाएं दे रहे जेसीसी के प्रधान सब इंस्पेक्टर देवराज का तबादला चंबा किया गया है। इसी तरह से कई अन्य कर्मचारी नेताओं को भी शिमला डिवीजन से दूसरे डिवीजन के लिए बदला गया है।

इसके तहत लोकल यूनिट में सेवाएं दे रहे अन्य कर्मचारी नेता कंडक्टर नीलकमल का तबादला ऊना के लिए किया गया है। इसी तरह जेसीसी के सदस्य कंडक्टर खेमेंद्र गुप्ता को लोकल यूनिट से बदलकर पठानकोट भेजा गया है। हरिलाल कंडक्टर को लोकल यूनिट से चम्बा के लिए बदला गया है। मैकेनिक राजेंद्र कुमार सचिव जेसीसी का तबादला लोकल यूनिट से पठानकोट के लिए किया गया है। हरदयाल सिंह कंडक्टर को परवाणु से ऊना भेजा गया है।

कारपेंटर पर कार्यरत नानक चंद की बदली परवाणु से चंबा के लिए की गई है। इंस्पेक्टर जसमेर राणा को पालमपुर से नाहन के लिए ट्रांसफर किया गया है। चालक सत्याप्रकाश डीडब्ल्यू तारादेवी से देहरा, चालक पवन कुमार डीडब्ल्यू तारादेवी से ऊना, परिचालक कुशाल सिंह को तारादेवी से देहरा के लिए ट्रांसफर किया गया है। कुल्लू में सेवाएं दे रहे बुकिंग क्लर्क को नाहन भेजा गया है।

रिलीव न करने पर क्षेत्रीय प्रबंधक और कर्मियों रुकेगी सेलरी

निगम के निदेशक की ओर से जारी आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। 28 सितंबर को जारी इन आदेशों के मुताबिक कर्मचारियों को 30 सितंबर तक नए स्थान पर ज्वाइनिंग करनी थी। अगर संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक इन कर्मचारियों को निर्धारित अवधि के दौरान रिलीव नहीं करते हैं, तो ट्रांसफर किए गए कर्मचारियों सहित क्षेत्रीय प्रबंधक की सितंबर माह का वेतन रोक दिया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

13 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

13 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

13 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

13 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

20 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

20 hours ago