Categories: वर्ल्ड

कांगो में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 30 लोगों की मौत

<p>सेना का एक विमान डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में दुर्घटना का शिकार हो जाने से हड़कंप मच गया है। इस हादसे में 30 से भी अधिक लोगों के मारे जाने की संभावना है। हादसे को लेकर जानकारी सामने आई है कि, जिस स्थान पर यह विमान गिरा है वहां पर किसी के भी जीवित बचने की कोई संभावना नहीं है। दुर्घटना किस तरह से हुई इसे लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, लेकिन दुर्घटना के बाद इसका ब्लैक बॉक्स और वॉइस डाटा तलाशा जा रहा है।</p>

<p>माना जा रहा है कि, इससे जांच में कुछ सहायता मिल सकती है। इस विमान में हथियार और सैन्यकर्मी जा रहे थे। इस विमान में रूस का चालक दल सवार था। हालांकि विमान के नीचे गिरने के दौरान किसी तरह का धुंआ नज़र नहीं आया। विमान में लगभग 30 लोग सवार थे। उल्लेखनीय है कि, सैन्य विमानों के दुर्घनाग्रस्त होने को काफी गंभीर माना जाता रहा है।</p>

<p>कई बार यह बात सामने आती है कि, विमान जमीन से दागे गए रॉकेट या मिसाईल्स के शिकार हो जाते हैं या फिर, दुश्मन के क्षेत्र में इन्हें अन्य तरह से मार गिराया जाता है, लेकिन कांगों में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान को लेकर इस तरह की जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे यह पता चले कि विमान पर आतंकी या अन्य किसी विरोधी ने हमला किया था। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला में आज मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित करने के…

4 mins ago

भाजपा से सुरेश कश्यप और कांग्रेस के सुल्तानपुरी ने भरा पर्चा

सातवें चरण के चुनाव को लेकर हिमाचल में इन दिनों प्रत्याशियों के नामांकन भरने की…

3 hours ago

कांगड़ा जिला 18-19 वर्ष आयु के युवाओं का पंजीकरण करने में सबसे आगे

कांगड़ा जिला 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का नाम मतदाता सूची दर्ज…

5 hours ago

जगत नेगी दे रहे राक्षसी प्रवृत्ति का उदाहरण : राकेश

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ…

5 hours ago

जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : CM

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा नौ बिकाऊ विधायकों का चौकीदार जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र…

5 hours ago

रमनदीप सिंह सोढी को दुबई में ”बेस्ट जर्नलिस्ट’ का पुरस्कार

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में पिक्सी जाब और पंज दरिया यूके ने दुबई इंटरनेशनल…

5 hours ago