हिमाचल

‘मार्च से पहले मांगे न मानी तो बजट सत्र में करेंगे सरकार का घेराव’

हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच प्रदेश संचालन समिति की बैठक हमीरपुर में प्रदेश अध्यक्ष बलराम पुरी की अध्यक्षता में हुई । बैठक में प्रदेश संचालन समिति ने फैसला लिया कि अगर मार्च में होने वाले बजट सत्र से पहले सरकार ने मांगों का स्थाई हल नहीं किया तो बजट सत्र के दौरान सरकार का घेराव किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष बलराम पुरी ने कहा कि लंबे समय से सरकार से बात करके सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच के पदाधिकारी थक चुके हैं, लेकिन सरकार स्थाई पेंशन का हल करने के लिए कोई काम नहीं कर रही है। जिससे प्रदेश भर के हजारों सेवानिवृत कर्मचारियों में गहरा रोष पनपा हुआ है।

बलराम पुरी ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय में भी सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच की मांगों को दरकिनार किया गया। अब वर्तमान जयराम सरकार के पास भी कई बार मांग पत्र दिए जाने पर भी मात्र आश्वासन ही दिए गए हैं। जिसके चलते अब संचालन समिति की ओर से फैसला लिया गया है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मार्च में होने वाले बजट सत्र में सरकार का घेराव किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि पेंशन का स्थायी समाधान न किए जाने के साथ साथ 2016 से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को पैसों का भुगतान नहीं हो सका है। इसके साथ ही मार्च 2021 में जो सेवानिवृत हुए हैं उन्हें अब तक पेंशन तक नहीं लग सकी है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सरकार मांगों पर विचार नहीं करती है तो मार्च में होने वाले बजट सत्र में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago