Categories: हिमाचल

17 करोड़ की लागत से ऊना-संतोषगढ़ सड़क सुधारीकरण का कार्य जारीः सतपाल सत्ती

<p>राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि 17 करोड़ रुपए की लागत से ऊना-संतोषगढ़ रोड का कार्य निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय निवासी लंबे समय से सड़क के सुदृढ़ीकरण व सुधारीकरण की मांग कर रहे थे, जो पूरी हो रही है। सत्ती ने कहा कि सड़क के साथ-साथ बनाए जा रहे नालों में साथ लगते सभी गांवों के गंदे पानी की निकासी भी होती रहेगी, जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी।&nbsp;</p>

<p>बीजेपी ऊना मंडल के महामंत्री व ग्राम पंचायत लमलेहड़ा के प्रधान राहुल देव शर्मा ने विकास कार्यों के लिए सतपाल सत्ती का धन्यवाद किया है। शर्मा ने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र का विकास छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के नेतृत्व में बहुत तीव्र गति से हो रहा है। ग्राम पंचायत लमलेहड़ा में सतपाल सत्ती ने सभी गलियों में 15 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल लगवाई हैं।</p>

<p>अजीत सिंह की दुकान से ग्राम पंचायत लमलेहड़ा तक गंदे पानी की निकासी के लिए 5 लाख रुपए की लागत से नाला बनवाया है तथा 2 लाख की लागत से पंचायत में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया गया है। सतपाल सत्ती के प्रयासों से 16 लाख रुपए से नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया है, जिससे गांव में वोल्टेज की समस्या दूर हुई है। राहुल देव शर्मा ने कहा कि पूरे ऊना विधानसभा क्षेत्र में सतपाल सत्ती के आशीर्वाद से आज अनेकों विकास कार्य हो रहे हैं। जिससे ऊना पूरे प्रदेश में विकास का एक मॉडल बनकर उभरा है।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

16 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

30 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

37 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

  Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

43 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

53 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago