हिमाचल

देवभूमि में असुरक्षित हैं महिलाएं!, 11 साल में बढ़ा महिला अपराध का ग्राफ

देवभूमि के नाम से जाने जाने वाले हिमाचल में क्या बेटियां सुरक्षित नहीं हैं? ये हम नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश के पिछले 11 साल के आंकड़े कह रहे हैं। आंकड़ों पर नज़र दौड़ाएं तो ये क़हना बिलकुल ग़लत नहीं होगा कि प्रदेश में हर साल अपराधों का ग्राफ़ बढ़ने लगा है। इसमें मुख्यता दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामलों में काफ़ी बढ़ोतरी हुई है।

दैनिक अख़बार के मुताबिक, पिछले 11 वर्ष के आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि यहां साल दर साल अपराधों का ग्राफ बढ़ने लगा है। सुकून वाली बात यह कि हत्या के मामलों में गिरावट आई है, लेकिन दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। ये कुछ आंकड़े अख़बार के मुताबिक…

वर्ष-2011,2012,2013,2014,2015,2016,2017,2018, 2019,2020, 2021
हत्या-34,30,28,40,25,28,29,30,23,30,22
दुष्कर्म-168,183,250,284,244,244,249,345,360,331,328
अपहरण-191,152,288,243,243,191,248,346,334,283,329
छेड़छाड़-329,248,493,519,433,405,403,515,498,539,447
अत्याचार-239,251,328,325,226,214,191,185,229,258,203
कुल अपराध- 1112,1024,1596,1576,1314,1216,1260,1617,1640,1654,1569
नोट : पिछले साल के आंकड़े नवंबर तक 11 माह के हैं।

कोटखाई छात्रा दुष्कर्म एवं हत्या मामला हिमाचल का सबसे चर्चित मामला रहा है। इसमें 2017 में पुलिस ने ही मामला दर्ज किया था, लेकिन एक आरोपित की कोटखाई के थाने की हवालात में मौत हो गई थी। हाईकोर्ट के आदेश से मामला सीबीआइ को सौंपा गया। सीबीआइ जांच में पुलिस की कहानी गलत साबित हुई। अब कोर्ट से भी दोषी नीलू को सजा हो चुकी है, लेकिन पीडि़त परिवार पुलिस और सीबीआइ दोनों की ही जांच से अब तक संतुष्ट नहीं है। दोनों ही पक्ष हाईकोर्ट में पहुंचे हैं। पीडि़त परिवार को उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा।

बदलते वक़्त के साथ सरकारों ने बेश़क कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए और कई सुविधाएं अपराधों को रोकने के लिए अपनाई। लेकिन आंकड़े देख़कर ये मालूम पड़ता है कि ये सुविधाएं किसी काम की नहीं।

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

1 min ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

5 mins ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

9 mins ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

14 mins ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

22 mins ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

16 hours ago