हिमाचल

मंडी: जमीनी विवाद सुलझाने गई पुलिस पर लोगों ने किया पथराव, महिला अधिकारी घायल

मंडी के जोगिंदरनगर में उस वक्त बवाल हो गया जब एक जमीनी विवाद के चलते लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जमीनी विवाद निपटाने पंहुची पुलिस पर ही ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस थाना जोगिंदरनगर की एक अधिकारी पर पत्थर बरसाये गए जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है।

बताया जा रहा है कि जमीन के चलते दो पक्षों में बहसबाजी और मारपीट हो रही थी जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया है। लेकिन जब पुलिस इस माहौल को शांत करवाने पहुंची तो पुलिस पर ही पथराव कर दिया गया। मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए और माहौल को शांत करवाया गया। ये घटना नेरी के चिमंणु गांव में पेश आई है। विवाद को काबू करने के लिए पुलिस थाना जोगिंदरनगर की सभी चौकियों का पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गया। जांच के बाद पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

क्या बोले डीएसपी?

डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया दो भाइयों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस यहां कोर्ट के आदेश की अुनपालना करवाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया और उन्‍होंने पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव के दौरान ही एक पुलिस अधिकारी को सिर में चोट लग गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है।

Manish Koul

Recent Posts

लापरवाह एनएचएआइ की ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

4 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

4 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

4 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

4 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

4 hours ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

4 hours ago