Categories: हिमाचल

रोहतांग दर्रा में बर्फबारी तेज, कोकसर में फंसे 60 यात्री

<p>हिमाचल प्रदेश के उपरी इलाकों में हो रही बर्फबारी का दौर अब तेज होता जा रहा है। लगातार बिगड़ता मौसम का मिज़ाज अब टूरिस्ट के लिए भी परेशानी का कारण बन गया है। गुरुवार से लगातार हो रही बर्फबारी से अब रोहतांग दर्रा में 2 फीट के करीब बर्फ पड़ चुकी है। बर्फबारी होने के कारण रोहतांग दर्रा यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गया है और ऐसे में कोकसर में करीब 60 यात्री फंस गए हैं।</p>

<p>हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित हैं लेकिन भारी बर्फबारी के चलते रोहतांग दर्रा पार नहीं कर पा रहे हैं। यात्रियों के साथ सेना के जवान और कुछ नेपाली मजदूर भी कोकसर में ही ठहर गये हैं। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने राहियों के कदम तो ठहर गए हैं साथ ही बढ़ती ठंड भी इन लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है।</p>

<p>डीसी लाहौल स्पीति देवा सिंह नेगी का कहना है कि वह किसी अधिकारिक कार्य से जिला से बाहर हैं। रोहतांग में &#39;यादा बर्फबारी होने के चलते लोगों को कोकसर से आगे भेजना जोखिम भरा है। बर्फबारी का क्रम जारी है। मौसम साफ होते ही बीआरओ की मशीनरी से मार्ग को बहाल किया जाएगा और लोगों पार किया जाएगा।</p>

<p>उधर, जलोड़ी जोत में बर्फबारी होने से मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग अवरूद्व हो गया है। बड़े वाहनों के लिए मार्ग बंद होने से बाह्य सराज के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। वहीं मार्ग फिसलन भरा होने के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें भी जलोड़ी जोत की दोनों तरफ से वापस सवारियां लेकर लौट रही हैं। जानकारी के मुताबिक, औट-लुहरी एनएच-305 पर जलोड़ी जोत में सीजन का पहला हिमपात हुआ है।</p>

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

14 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

14 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

14 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

14 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

21 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

21 hours ago