Categories: हिमाचल

मांगों को लेकर सरकार को गुमराह कर रहा ब्यूरोक्रेटस: भारतीय मजदूर संघ

<p>भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन सिंह राणा ने कहा कि हमारी मांगों को लेकर ब्यूरोक्रेटस सरकार को गुमराह कर रहा है। लेकिन, अब भारतीय मजदूर संघ चुप नहीं बैठेगा और मांगें न मानने पर सचिवालय का घेराव किया जाएगा। रविवार को धर्मशाला में मदन राणा ने कहा कि गत माह हमीरपुर में आयोजित भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दो प्रस्ताव पारित किए गए थे, जिसमें एक भारतीय मजदूर संघ के 26 सूत्रीय मांग पत्र पर संघ को वार्ता के लिए बुलाना और दूसरा 14 मई 2018 की भवन एवं सनिर्माण कागमार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष हेतू सरकार द्वारा जारी अधिसूचना को बहाल करने की बात कही गई है।</p>

<p>राणा ने बताया कि सीएम जयराम ठाकुर ने भारतीय मजदूर संघ के 26 सूत्रीय मांग पत्र को विभिन्न विभाग अध्यक्षों को भेजकर उस पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन अफसरशाही इस कद्र हावी है कि विभाग अध्यक्षों ने अभी तक कोई बैठक नहीं बुलाई है। जिसके चलते भारतीय मजदूर संघ पदाधिकारियों में अफसरशाही के खिलाफ खासा रोष है। उन्होंने कहा कि अफसरशाही साजिश के तहत भारतीय मजदूर संघ की मांगों को लटका रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा।</p>

<p>उन्होंने बताया कि इसी के चलते संघ ने 14 फरवरी तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में विशाल रैलियों का आयोजन करके जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया है। जिसके तहत 7 फरवरी को धर्मशाला में शहीद स्मारक से डीसी कार्यालय तक रैली निकाली जाएगी, जिसमें भारतीय मजदूर संघ से संबंधित विभिन्न यूनियनें भाग लेंगी। रैली उपरांत डीसी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके बावजूद हमारी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो सचिवालय का घेराव किया जाएगा, जिसके लिए अफसरशाही जिम्मेवार होगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

15 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

15 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

15 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

15 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

22 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

22 hours ago