हिमाचल

हिमाचल में लोकसभा और विधानसभा की सभी सीटें जीतेगी भाजपा: जयराम ठाकुर

शिमला : जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों को भारी मतों से जीतकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देगी। इसी के साथ हिमाचल में होने वाले 6 विधान सभा सीटों के चुनाव में भी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश के लोग भी कांग्रेस सरकार को उनकी नाकामियों का सबक़ सिखाने को तैयार बैठे हैं। प्रदेश के लोग प्रधानमंत्री के कामों पर भारी समर्थन देते हुए  सुक्खू सरकार की नाकामियों का सबक़ कांग्रेस को सिखाएँगे और हिमाचल को हर बूथ से बढ़त देकर भाजपा को भारी बहुमत से जितायेंगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार पूरी तरह से नाकाम हो गयीं है और अब कुर्सी हाथों से फिसलती देखकर मुख्यमंत्री विधायकों पर अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। सरकार और प्रदेश की यह हालत करने के वही ज़िम्मेदार हैं। चुनाव सिर पर होने के बाद भी मुख्यमंत्री प्रदेश की नहीं अपनों की चिंता में व्यस्त रहे। अचार संहिता लगते-लगते भी अपने चहेतों को ओएसडी, सलाहकार और बोर्ड के चेयरमैन बनाते रहे।  मुख्यमंत्री को जो ऊर्जा और समय प्रदेश के हितों में लगाना था वह अपने लोगों को एडजस्ट करने में लगा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोगों में कांग्रेस सरकार पूरी तरह से बेनक़ाब हो गई है। इनकी जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश के लोगों को बहुत कष्ट उठाने पड़ रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा पूरे देश में जीत को लेकर आश्वस्त है। भाजपा को अपने परफ़ॉर्मेंस पर भरोसा है। पिछले दस सालों में देश में ऐतिहासिक विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनहितकारी नीतियां देश के हर नागरिक तक पहुंची हैं। प्रधानमंत्री की जनहितकारी योजनाओं ने देश के हर वर्ग को जोड़ा है, देश के हर नागरिक को लाभ मिला है। देश की आर्थिक, सामाजिक वैज्ञानिक तरक़्क़ी से हर भारतवासी लाभान्वित भी हुआ और गौरवान्वित भी। प्रधानमंत्री ने जो कहा है वह करके दिखाया है। झूठे वादे, झूठे नारे, झूठी गारंटियों की राजनीति ख़त्म करके तय समय पर जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ पूर्ण पारदर्शी तरीक़े से योजनाओं को लोगों को डिलीवर करने की राजनीति की शुरुआत की है। इसीलिए आज देश में भरोसे नाम ही नरेन्द्र मोदी है। लोग प्रधानमंत्री के परफॉरमेंस पर उन्हें तीसरी बार प्रधान सेवक के रूप में सेवा करने का मौक़ा देने जा रहे हैं।

Kritika

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

6 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

6 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

6 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

7 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

10 hours ago