<p>शाहपुर के बोह में मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जोरों पर हैं। NDRF की टीम ने अब तक 5 लोगों को मलबे से जिंदा बाहर निकालने में सफलता हासिल की है। रेस्क्यू किये गए इन 5 लोगों में 2 बच्चियां भी शामिल हैं। अभी भी 9 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है जिनकों निकालने के लिए सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।</p>
<p>वहीं, कांगड़ा-चंबा सांसद किशन कपूर भी मंगलवार को मौके पर पहुंचे और नुक्सान का जायजा लिया। सांसद किशन कपूर ने कहा कि अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक करीब 9 करोड़ का नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदद का आश्वासन दिया है। एनडीआरएफ की टीम और होम गार्ड के जवान रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं। </p>
<p>बता दें कि जिला कांगड़ा में सोमवार को हुई भारी बारिश के चलते बोह गांव में 7 घर भुस्खलन की चपेट में आ गए थे। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए सोमवार से NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। सोमवार देर रात तक चले रेस्क्यू अभियान में 2 बच्चियों सहित 5 लोगों को जिंदा निकाला गया है। जबिक अभी भी 9 लोगों के फंसे होने की आशंका है। मंगलवार सुबह से जारी रेस्क्यू अभियान के दौरान खबर लिखे जाने तक एक भी व्यक्ति नहीं मिला है। इससे पहले सोमवार को एक महिला का शव भी मिला था। <br />
</p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…