Categories: हिमाचल

कांगड़ा: बोह के रूलेहड़ गांव पहुंचे CM, कहा- बेघर हुए परिवारों को सरकार बनाकर देगी घर

मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोह के रूलेहड़ गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये घटना बहुत दुखत है। जब तक लापता आखिरी व्यक्ति की तलाश नहीं हो जाती तब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा बोह के अलावा रजोल और अनसूई गांव में भी अधिक नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि बारिश के चलते जीतने भी परिवार बेघर हुए हैं सरकार उनको घर बनाकर देगी। साथ ही मृतक परिवार को रिफिल फंड के तहत 4 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला में बारिश से बहुत अधिक नुकसान हुआ है। घटना के तुरंत बाद ही जिला प्रशासन को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। प्रदेश सरकार बारिश प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेगी। केंद्र भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

बोह में मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। NDRF, होमगार्ड और स्थानीय लोग मिलकर मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार दोपहर तक एक महिला के शव को मलबे से निकाला गया है। जबकि 8 लोग अभी भी लापता हैं। हालांकि बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया है। इस घटना में अब तक 2 महिलाओं की मौत हो चुकी है जबकि 5 लोगों को जिंदा निकालने में सफलता मिली है।

बता दें कि सोमवार को कांगड़ा में हुई भारी बरिश के चलते बोह में 7 घर भूस्खलन के चपेट में आ गए थे। जिसमें करीब 15 लोग लापता थे। मलबे में दबे लोगों के रेस्क्यू के लिए सोमवार को NDRF की टीम पहुंची और देर रात तक रेस्क्यू कर 5 लोगों को जिंदा निकालने में सफलता पाई। इससे पहले सोमवार को एक महिला का शव भी बरामद हुआ था।

Samachar First

Recent Posts

कुल्लू, मण्डी, शिमला व किन्नौर जिला के 7 मतदान केन्द्रों को स्थानांतरित करने की अनुमति

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारत चुनाव आयोग ने कुल्लू, मण्डी, शिमला…

2 hours ago

आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद: CM

आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद: मुख्यमंत्री -भाजपा सांसद…

3 hours ago

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है: जयराम ठाकुर

बद्दी में वसूला जा रहा है गुण्डा टैक्स, पलायन कर रहे उद्योग, चरम पर भ्रष्टाचार…

3 hours ago

धूमल चुनाव हारते नहीं, तो कभी सीएम नहीं बनते जयरामः कांग्रेस

एक्सीडेंट्ल चीफ़ मिनिस्टर थे जयराम ठाकुरः कांग्रेस  धूमल चुनाव हारते नहीं, तो कभी सीएम नहीं…

3 hours ago

“ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित किया”

ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम मैंने…

3 hours ago

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

21 hours ago