Categories: हिमाचल

कांगड़ा: कोरोना संक्रमित व्यक्ति पहुंच गया टांडा, अस्पताल को किया सील

<p>मंगलवार सुबह कोरोना संक्रमित व्यक्ति टांडा अस्पताल में उपचार करवाने पहुंच गया। संक्रमित शख्स कांगड़ा के दौलतपुर क्षेत्र की कुल्थी पंचायत के मझाकड़ा का रहने वाला है। व्यक्ति का सोमवार को सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था और वह होम क्वारंटाइन पर था। लेकिन मंगलवार सुबह जैसे ही उसकी रिपोर्ट आई तो वह रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया।</p>

<p>अस्पताल प्रशासन ने जब उससे संपर्क साधा तो वह टांडा अस्पताल में पाया गया। टांडा अस्पताल में इसकी भनक लगते ही हड़कंप मच गया। अस्पताल में आनन-फानन में ओपीडी को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं जिसे कुछ देर बाद खोलने का कहा गया।</p>

<p>बता दें कि संक्रमित शख्स 10 मई को दिल्ली से लौटा था और उसे होम क्वारंटाइन पर रखा गया था। 11 मई को उसका भाई उसे जांच के लिए टांडा लाया था, जहां इसके सैंपल लिए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित को सैंपल की रिपोर्ट आने तक घर में ही रहने को कहा था। लेकिन मंगवार वह फिर से जांच के लिए टांडा पहुंच गया था ।</p>

<p>फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल प्रबंधन ने सभी ओपीडी को कुछ देर के लिए सील कर दिया। शख्स की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। प्रशासन यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि अस्पताल में वह किस-किस व्यक्ति के संपर्क में आया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

8 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

8 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

8 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

8 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

9 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

9 hours ago