Categories: हिमाचल

कारगिल युद्ध में दुश्‍मन के दांत खट्टे् करने वाले हिमाचल के इन सूरमाओं को मिला था ‘परमवीर चक्र’

विश्व के युद्ध इतिहास में जब-जब भी अदम्य साहस का जिक्र होगा, करगिल युद्ध के साथ-साथ हिमाचल के जांबाज वीरों की गाथा सबकी जुबां पर आएगी। दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र में चोटी पर बैठे दुश्मन सैनिकों को भारतीय सेना ने बुरी तरह से खदेड़ा। करगिल युद्ध में हिमाचल के दो योद्धाओं ने वीरता की मिसाल पेश की और उन्हें परमवीर चक्र से अलंकृत किया गया। दुखद ये है कि एक परमवीर कैप्टन विक्रम बतरा युद्ध क्षेत्र में ही शहादत का जाम पी गए।

दूसरे परमवीर राइफलमैन संजय कुमार अभी भी भारतीय सेना में देश की सेवा कर रहे हैं। आपको बता दें कि करगिल युद्ध में हिमाचल के 52 वीर जवानों ने अपने प्राणों का आहूति दी थी। यहां कैप्टन विक्रम बतरा के अदम्य शौर्य का जिक्र करना जरूरी है, ताकि नई पीढ़ी के भीतर देश सेवा की लौ जगती रहे।

विक्रम बत्तरा के शौर्य से पाकिस्तान की सेना में था खौफ

विक्रम बतरा के शौर्य से पाकिस्तान की सेना में खौफ था। वे उसे शेरशाह के नाम से पुकारते थे। अहम चोटियों पर तिरंगा लहराने के बाद विक्रम बतरा ने आराम की परवाह भी नहीं की और जो नारा बुलंद किया, वो इतिहास बन गया है। विक्रम बतरा का ‘ये दिल मांगे मोर’, नारा सैनिकों में जोश भर देता था।

परमवीर राइफल मैंन संजय कुमार की ऐसी है शौर्यगाथा

बिलासपुर जिला के बकैण गांव के संजय कुमार ने भी करगिल युद्ध में अदम्य शौर्य दिखाया। करगिल की पाइंट 4875 चोटी पर पाकिस्तान ने भारतीय सेना के इस योद्धा का साहस देखा। संजय कुमार का सामना पाकिस्तानी सैनिकों की ऑटोमैटिक मशीनगन से हो गया था। संजय कुमार ने निहत्थे ही उनकी मशीनगन ध्वस्त कर सैनिकों को मार गिराया था।

संजय की बहादुरी से घबराए पाकिस्तानी सैनिक अपनी यूनिवर्सल मशीनगन छोड़ कर भाग गए। 13 जैक राइफल के संजय कुमार को इस शौर्य के लिए परमवीर चक्र दिया गया था। संजय कुमार 3 मार्च 1976 को बिलासपुर के बकैण गांव में जन्मे थे। वे आरंभ से ही भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहते थे। संजय कुमार अभी भी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। वे कई संस्थानों में जाकर करगिल युद्ध के संस्मरण सुना चुके हैं।

ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह

इनके अलावा कारगिल युद्ध में हिमाचल से संबंध रखने वाले सैनिकों व अफसरों की अहम भूमिका रही। उनमें ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह का भी नाम है। शिमला जिला से पहले शहीद यशवंत सिंह थे। इसके अलावा हमीरपुर, सोलन व कांगड़ा जिला से सैनिक शहीद हुए थे। हिमाचल से इस समय सवा लाख से अधिक सैनिक सेना के तीनों अंगों में सेवाएं दे रहे हैं।

कारगिल युद्ध के दौरान 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन विजय' को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था। इसी दिन की याद में हर साल 26 जुलाई को विजय दिवस मनाया जाता है।

Samachar First

Recent Posts

बाहर से आने वाले ऐशगाह न बनाएं हिमाचल को: राज्यपाल

Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…

1 hour ago

हिमाचल में चलेगा योगी मॉडल, हर भोजनालय पर पहचान पत्र लगाना अनिवार्य

Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…

2 hours ago

आपसी रंजिश में चली गोलियां, एक गंभीर, भड़के ग्रामीणों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किया जाम

Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…

2 hours ago

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

6 hours ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

7 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

8 hours ago