हिमाचल

कोलकाता में प्रशिक्षु डाक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में प्रदेश में शनिवार को ठप रखी जाएंगी स्वास्थ्य सेवाएं

मंडी, 16 अगस्त: कोलकाता के अस्पताल में प्रशिक्षु डाक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में तथा चिकित्सकों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश भर के डाक्टरों ने शनिवार को एक दिन की हड़ताल रखने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को इस दरिंदगी के विरोध में प्रदेश भर के चिकित्सकों ने कंधों पर बिल्ले लगाकर अपनी सेवाएं दी। हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ मंडी जिला के प्रधान डॉ अमित ठाकुर ने कहा कि इस दरिंदगी की विरोध में तथा सभी आरोपियों की गिरफ्तारी व उनके खिलाफ फास्ट ट्ेक कोर्ट में केस चलाकर फांसी की सजा दिलाने की मांग व चिकित्सकों की ड्यूटी के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर शनिवार को एक दिन की हड़ताल रखी जाएगी। इसमें केवल आपातकालीन सेवाएं ही जारी रखी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को हिमाचल प्रदेश चिकित्सा संघ की राज्यस्तरीय बैठक ऑनलाइन आधार पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेश राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक सरकार चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करती तब तक चिकित्सक कंधों पर काले बिल्ले लगाकर अपनी ड्यूटी देंगे। डॉ अमित ठाकुर ने बताया कि शनिवार को की जा रही एक दिवसीय हड़ताल में निजि अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सेवाएं बंद रखी जाएंगी। निजी अस्पताल भी इस आंदोलन में पूरा साथ दे रहे हैं।

उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रदेश में भी आए दिन हो रही चिकित्सकों के साथ बदसलूकी, मारपीट व दुर्व्यवहार की घटनाओं को देखते हुए सरकार चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। यदि ऐसा नहीं हो  पाता है तो आने वाले दिनों में बेमियादी हड़ताल भी की जा सकती है। डॉ अमित ठाकुर ने आम जनता इस असुविधा के लिए सहयोग मांगते हुए कहा कि कोलकाता के अस्पताल में जो कुछ हुआ उससे न केवल चिकित्सक वर्ग बल्कि आम जनमानस भी बुरी तरह से आहत हुआ है। ऐसे में एक दिन सेवाओं को बंद रख कर सरकार से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने व कोलकाता की निर्भया को न्याय दिलाने के लिए सभी को एक साथ आने की जरूरत है।

Kritika

Recent Posts

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

10 mins ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

19 mins ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

25 mins ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

35 mins ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

40 mins ago

तनाव को देखते हुए पुलिस बैरिकेडिंग पर रोकी करणी सेना

  Hamirpur: प्रदेश भर में हिंदू संगठनों के द्वारा मस्जिदों के खिलाफ खोले गए मोर्चे…

56 mins ago