Categories: हिमाचल

कुल्लू: अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को लेकर CPIM का प्रदर्शन, भूतनाथ पुल का कार्य न होने पर सरकार को घेरा

<p>कम्युनिस्अ पार्टी मार्क्सवादी (CPIM) के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में खाली पडे़ पदों को भरने व भूतनाथ पुल को ठीक करने की मांग को लेकर रैली का आयोजन किया। इस दौरान कमयुनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरवरी बाजार से लेकर डीसी कार्यालय तक रैली निकाली और डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला महासचिव होतम सिंह सौंखला ने कहा कि जिला के क्षेत्रीय अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के पद खाली पडे़ हैं। प्रदेश की सरकार जनता को स्वास्थ्य सुविधा देने में नाकाम रही है। डॉक्टरों की कमी के कारण जिला कुल्लू की जनता को इलाज करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार की आम जन विरोधी नीतियों के चलते जिला में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है।</p>

<p>अस्पतालों में पहले से डॉक्टरों की कमी है उसके बावजूद डॉक्टरों के तबादले किए जा रहे हैं। प्रदेश की सरकार आम जनता की समस्या और परेशानियों को दर किनार कर रही है। दूसरी तरफ सरकार विकास का झूठा ढोल पीट रही है। कई विशेषज्ञ डॉक्टरों के न होने से आम लोगों को निजी अस्पतालों में मंहगा ईलाज करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। दूसरी तरफ भूतनाथ पुल को क्षतिग्रस्त होकर एक साल हो चुका है। प्रदेश सरकार व लोक निर्माण विभाग पुल को ठीक करने में नाकाम रहे हैं। पुल के ठीक न होने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर समय यह कहा जाता है कि अब ठीक करने का कार्य चलेगा लेकिन एक वर्ष से उपर का समय होने पर भी इसे ठीक नहीं किया गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अस्पताल में डॉक्टरों के खाली पदों को नहीं भरा गया और भूतनाथ ब्रिज का काम शुरू नहीं किया गया तो मार्क्सवादी पार्टी आन्दोलन पर उतरेगी।</p>

<p>इस दौरान जिला सचिवालय सदस्य भूप सिंह भंडारी, राजेश ठाकुर, जिला कमेटी के सदस्य खेम चंद, सर चंद ठाकुर, गोविंद भंडारी और चमन ठाकुर व राम चंद ने भी संबोधित किया। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से मुख्मंत्री को ज्ञापन भेजा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Anti-Drug Campaign: पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान तेज, बुद्धिजीवी वर्ग से मांगा सहयोग

  Hamirpur Anti-Drug Campaign: नशा तस्करों के खिलाफ हमीरपुर पुलिस ने एक नई मुहिम की…

57 mins ago

मंडी शहर के विकास कार्यों में तेजी लाएं: अनिल

Mandi Municipal Corporation Meeting:  मंगलवार को नगर निगम मंडी के सभागार में सभी विभागों और…

1 hour ago

Cluster Level Competition: बाल मेले में छात्रों ने नृत्य, गायन और मॉडल प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

  Cluster Level Competition : स्कूली छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धा की…

1 hour ago

Himachal: कन्या पाठशाला की छात्रा झीलमिल ने राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में दिखाई प्रतिभा

National Football Competition: कन्या पाठशाला मंडी की छात्रा झीलमिल ने हाल ही में केरल में…

1 hour ago

पूर्व सरकार की लापरवाही से रुका मेडिकल कॉलेज का निर्माण: सोलंकी

  Nahan Medical College : कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज…

1 hour ago

Video: ओलंपिक शूटर मनु भाकर का रैंप पर चला  जादू, लैक्मे फैशन वीक में किया धमाकेदार डेब्यू

    Manu Bhaker Ramp Walk:  पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली…

4 hours ago