Categories: हिमाचल

पर्यटकों के लिए अगले साल ही बहाल होगा रोहतांग दर्रा

<p>रोहतांग के दीदार करने वाले सैलानी अब दर्रे के दीदार अगले साल की कर पाएंगे। सीमा सड़क संगठन ने रोहतांग दर्रा बहाल कर लिया है तथा लाहुल की ओर जाने वाले वाहन दर्रे में सरपट दौड़ने भी लगे है लेकिन सैलानियों के लिये दर्रा अब अगले साल ही बहाल हो पाएगा। रोहतांग दर्रा 2 फ़ुट बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। चार साल बाद रोहतांग दर्रे में अक्टूबर नवम्बर में भारी बर्फ़बारी हुई है। इन दिनों बर्फ के दीदार करने के शौकीन सैलानियों को ऑन लाइन परमिट लेने की भी जरूरत नही पड़ रही है।</p>

<p>प्रशासन ने बर्फ़बारी से होने वाले नुकसान को देखते हुए सैलानियों को गुलाबा बेरियर से आगे जाने पर पाबंदी लगा दी है। गुलाबा बेरियर तक वाहनों को परमिंट की कोई जरूरत नही है। सैलानियों को गुलाबा की वादियों में पर्याप्त मात्रा में बर्फ देखने को मिल रही है। साथ ही सोलंग के फातरु, अंजनीमहादेव सहित मनाली के हामटा में भी सैलानी बर्फ के दीदार कर रोमांचित हो रहे है।</p>

<p>प्रशासन ने हामटा पर्यटन स्थल भी सैलानियों के लिए बहाल कर दिया है। सैलानियों का मनाली आने का मुख्य मकसद बर्फ के दीदार करना ही होता है जिसका सैलानी आसानी से दीदार कर रहे हैं। मनाली एसडीएम रमन घरसँगी ने बताया कि सैलानियों को गुलाबा बेरियर तक जाने की ही अनुमति रहेगी। उन्होंने बताया कि रोहतांग दर्रा अब अगले साल ही सैलानियों के लिए बहाल किया जाएगा। एडीएम ने कहा कि रोहतांग दर्रा बहाल हो गया है। लाहुल जाने वाले वाहन चालक सुरक्षा का पूरा ध्यान रखे। धूप खिलने पर ही दर्रे का रुख करें। उन्होंने कहा कि सैलानियों के लिए हामटा पर्यटन स्थल भी बहाल कर दिया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

  New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

42 mins ago

बिजली बचाएं, 300 यूनिट से ज्यादा जलाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, नई दरें लागू

  Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…

57 mins ago

9 को पेंशन पर उखड़े पेंशनर, 39 कांग्रेस विधायकों के घेराव और कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी

  शिमला: पेंशन पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। पहली तारीख को पेंशन का…

1 hour ago

वॉल ऑफ़ ऑनर में सजी एचआरटीसी की 50 साल की उपलब्धियां, डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ

  Shimla: 1974 से हिमाचल प्रदेश में अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी आज 50…

2 hours ago

आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण, पांच को नई तैनाती

  Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…

3 hours ago

हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री

Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…

3 hours ago