Categories: हिमाचल

कुल्लू की मुस्कान और सीमा को दिल्ली में मिलेगा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार

<p>कुल्लू की 2 छात्राओं को दिल्ली में होने वाले 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रीय वीरता पुरुस्कार से नवाजा जाएगा। कुल्लू जिला मुख्यालय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलतानपुर की छात्राओं में मुस्कान और सीमा को यह वीरता पुरस्कार मिलेगा। दोनों निड़र छात्राओं को यह पुरस्कार बहादुरी के लिए दिया जाएगा।</p>

<p>गौरतलब है कि दोनों छात्राओं ने 10 जुलाई, 2017 को स्कूल जाते हुए उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करने वाले युवकों की धुनाई कर डाली थी। धुनाई करने के बाद इन छात्राओं ने महिला थाने जाकर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इस सहास और निडरता के लिए दोनों छात्राओं का चयन भारतीय बाल कल्याण परिषद ने राष्ट्रीय वीरता पुरुस्कार के लिए किया है।</p>

<p>लिहाजा, परिषद की ओर से स्कूल प्रबंधन और छात्राओं को इस पुरस्कार पाने के लिए मेल आ चुकी है। ऐसे में स्कूल प्रबंधन और छात्राओं के परिजनों में खुशी का माहौल है।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

38 mins ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

49 mins ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

2 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

2 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

3 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

4 hours ago