हिमाचल

सीएम के बयानों से बिगड़ रही प्रदेश में कानून व्यवस्थाः राजीव बिंदल

कांगड़ा के पालमपुर में युवती की हत्या का प्रयास किए जाने को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है और हार के डर से प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा करने के आरोप लगाए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने जिस तरह से कूटने के बयान खुले मंच से दिए गए थे उससे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह जे बिगड़ गई हैं। पालमपुर में जिस कदर हत्या का मामला सामने आया है। डेढ़ वर्ष के छोटे से समय में हिमाचल प्रदेश को अराजकता का, दादागिरी का, गुंडागर्दी का हब बना दिया है और यह सब वर्तमान कांग्रेस सरकार की देन है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि युवती के उपर 12 बार धारदार हथियार से वार किया गया, यह साबित करता है कि कैसे दरिंदो को, गुण्डों को वर्तमान सरकार का संरक्षण प्राप्त है। चम्बा के दलित युवक की हत्या करके उसके 8 टुकड़े कर दिए गए परन्तु सरकार के कान पर जूं तक नहीं रंेगी। उस दिन से हत्या, बलात्कार, डकैती का चला हुआ क्रम थमन का नाम नहीं ले रहा है। पालमपुर में हुई हमले को लेकर मुख्यमंत्री एक दुख का शब्द तक प्रकट नही कर पाए।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में चुनाव में कांग्रेस को हार सामने दिख रही है उससे बोखला गई है और इस तरह से माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

Kritika

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

2 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

2 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

3 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

3 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

18 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

18 hours ago