हिमाचल

वर्ष का पहला पर्व लोहड़ी आज, 14 जनवरी को लोग लगाएंगे आस्था की डुबकी

वर्ष का पहला त्योहार लोहड़ी हिमाचल प्रदेश में आज मनाया जाएगा। जिसको लेकर लोग शनिवार को बाजार में खरीदारी करते नजर आए। वहीं इस वर्ष लोगों में मकर सक्रांति को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है कि कब वह शाही स्नान कर व्रत रखें और दान करें। पंचांग के अनुसार इस वर्ष भी मकर सक्रांति का पर्व 14 जनवरी को ही मनाया जाएगा। वहीं दोनों त्यौहारों को लेकर तिल, मूंगफली, रामदाना, गच्चक, रेवड़ी व बादाम के बने आइटम लोगों द्वारा पसंद किए जा रहे हैं। राजधानी में इस मौके पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है।इस वर्ष लोहड़ी का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 से रात 7:40 तक रहेगा।

पंडित उमेश नोटियाल ने कहा कि लोहड़ी का पर्व इस वर्ष आज शनिवार को है।लोहड़ी को पूजने का शुभ मुहर्त शाम 5:38 से रात 7:40 तक रहेगा पूरी विधि विधान से इस समय के बीच लोहड़ी का पूजन शुभ रहेगा।वहीं उन्होंने मकर सक्रांति की तिथि को लेकर चल रहे संशय को लेकर कहा कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति है।

उन्होंने कहा कि शास्त्रों और पंचांग के अनुसार यह पर्व रविवार को ही मनाया जाएगा ।मकर संक्रांति के दिन से सूर्य की उत्तरायण गति प्रारंभ होती है, इसलिए इसको उत्तरायणी भी कहते हैं दक्षिणायन को देवताओं की रात्रि यानी नकारात्मकता का प्रतीक और उत्तरायण को देवताओं का दिन अर्थात सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। इसीलिए इस दिन जप, तप, दान, स्नान, श्राद्ध, तर्पण आदि धार्मिक क्रियाकलापों का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को मकर सक्रांति का व्रत लिया जा सकता है और इस दिन तीर्थस्थलों में स्नान का विशेष महत्व है।दान पुण्य करने वाले लोग 15 जनवरी को भी दान कर सकते हैं।

Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago