मनाली-लेह मार्ग पर लाहुल के तेलिंग नाला में बाढ़ आने से सैकड़ों पर्यटक 14 घंटे तक वाहनों में फंसे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद चौदह घंटे बाद मार्ग वाहनों के लिए बहाल किया जा सका। मंगलवार शाम को 5 बजे लाहुल के तेलिंग नाले में बाढ़ आने से यह मार्ग सभी वाहनों के लिए बंद हो गया था। बीआरओ ने सुबह 7 बजे यह मार्ग वाहनों के लिए बहाल किया।

मार्ग बंद होने से लेह और मनाली की तरफ जा रहे सैकड़ों सैलानी फंस गए। कुछ सैलानियों को कोकसर और सिसू में लगे टेंट में रहने की सुविधा मिल गई। लेकिन,अधिकतर सैलानियों को गाडि़यों में रात बितानी पड़ी।

(आगे की ख़बर के लिए नीचे स्क्रॉल करें)…

तेलग नाले में कुछ दिन से पानी बढ़ रहा था। लेकिन पांच बजे के करीब अचानक नाले में बाढ़ आ गई और देखते ही देखते मलबा सड़क पर बिखर गया था। मनाली से लेह जा रहे करीब तीन सौ वाहन कोकसर और गुफा होटल के बीच फंस गए थे, जबकि लाहुल की ओर केलंग और सिसु के बीच सैकड़ों सैलानी फंस गए थे। सुबह सात बजे मार्ग खुलते ही सैकड़ों सैलानियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

बीआरओ कमांडर कर्नल एके अवस्थी ने बताया कि तेलग नाले में बाढ़ आने से यह समस्या पैदा हुई थी। पानी के साथ भारी भरकम मलबा भी सड़क पर आ गया था, जिसे सुबह 7 बजे तक हटा लिया गया। मनाली-लेह मार्ग में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू कर दिया गया है। यातायात सुचारू रखने को बीआरओ यथा संभव प्रयास कर रहा है।

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…